UPTET Paper Leak Case: मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, प्राइमरी स्कूल में है शिक्षक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2021 9:06 AM
यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी ने शामली कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
Meerut News: यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस की छानबीन लगातार जारी है. इस बीच पेपर लीक कराने के मामले में मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी ने सोमवार सुबह शामली कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
अलीगढ़ निवासी मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी सोमवार सुबह ही शामली की कोर्ट में पहुंच गया था, जहां उसने मौका मिलते ही सरेंडर कर दिया. आरोपी के कोर्ट में पहुंचने के जानकारी मिलते ही एसटीएफ टीम भी शामली कोर्ट में पहुंच गई, हालांकि, तब तक आरोपी सरेंडर कर चुका था.
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के अनुसार, निर्दोष चौधरी ने कांधला निवासी विकास को पांच लाख रुपए में पेपर बेचा था. मामले के खुलासे के बाद से ही एसटीएफ को निर्दोष चौधरी और विकास की तलाश में जुटी हुई थी, हालांकि अब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है. फिलहाल, पुलिस विकास की तलाश में जुटी हुई है.
पेपर लीक मामले में अलीगढ़ का मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात है. टीईटी पेपर लीक मामले में मेरठ एसटीएफ अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. सीओ एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी का एक भाई यूपी पुलिस में सिपाही है और दूसरा भाई इनकम टैक्स में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










