सीवान: मैरवा रेफरल अस्पताल में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. प्रकाश कुमार बने नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

Author Amarnath Sharma|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल मैरवा

रेफरल अस्पताल मैरवा

Mairwa Referral Hospital : मैरवा रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत डॉ. रवि प्रकाश की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है. डॉ. प्रकाश कुमार को नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डीडीओ नियुक्त किया गया है. इस बदलाव से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है.

विज्ञापन

Mairwa Referral Hospital : सीवान के मैरवा रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर डॉ. रवि प्रकाश की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए डॉ. प्रकाश कुमार को अस्पताल का नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डीडीओ नियुक्त किया है.

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने आदेश जारी कर मैरवा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि प्रकाश की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है. यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग, बिहार के सचिव के निर्देश के अनुपालन में की गई है.

डॉ. प्रकाश कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, रेफरल अस्पताल मैरवा के वरीयतम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार को बिहार कोषागार संहिता-2011 के नियम-84 के तहत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) का दायित्व सौंपा गया है.

डॉ. रवि प्रकाश को आंदर सीएचसी भेजा गया

आदेश में डॉ. रवि प्रकाश को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपना प्रभार डॉ. प्रकाश कुमार को सौंपें और अपने मूल पदस्थापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आंदर में योगदान देकर वहां आवंटित कार्यों का निर्वहन करें.

प्रभार ग्रहण करने के बाद देनी होगी रिपोर्ट

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय ने निर्देश दिया है कि डॉ. प्रकाश कुमार प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रभार प्रतिवेदन की आठ प्रतियां प्रतिहस्ताक्षर के लिए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा सके.

अस्पताल में शुरू हुआ नया प्रशासनिक नेतृत्व

आदेश जारी होने के साथ ही मैरवा रेफरल अस्पताल में नए प्रशासनिक नेतृत्व की शुरुआत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में और सुधार होगा.

Also Read : सीवान के निजी अस्पतालों में पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, नियम नहीं मानने पर रद्द हो सकती है लाइसेंस, डीएम के आदेश के बाद सख्ती


विज्ञापन
Amarnath Sharma

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन