बिहार: 18 वर्षीय मौसेरे भाई के प्रेम में कातिल बनी महिला, मां और दोस्तों के साथ मिलकर पति की करवाई हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2021 10:56 AM
मधुबनी के झंझारपुर में दो दिनों पहले मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हत्या में युवक की पत्नी की भूमिका सामने आई है. प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमी के साथ मिलकर युवक को मारा गया है.
मधुबनी: भैरवस्थान थाना के मेंहथ कजरा पुल के समीप झंझारपुर मेंहथ काली स्थान मधुबनी सड़क के किनारे झाड़ी से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था. उसकी गला रेत कर हत्या की गयी थी. जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह में स्थानीय लोगों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी.
सूचना मिलते ही भैरवस्थान पुलिस थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. शव को उठाकर सड़क किनारे लाकर तफ्तीश में जुट गई. पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू की तौ चौंकाने वाले खुलासे सामने आये.
पुलिस के मुताबिक उक्त शव भगवतीपुर नाहर निवासी मो. अनीसुल के 30 वर्षीय पुत्र मो मासूक के रूप में पहचान की गयी है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी नसीमा खातून का अपने मौसेरे भाई मोहम्मद सोनू के साथ पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सोनू की उम्र भी 18 के करीब बतायी जा रही है. दोनों ने मिलकर मासूक को रास्ते से हटाने की साजिश रची और मृतक की पत्नी ने ही तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिलवाया. इसमें उसकी मां ने भी साथ दिया.
पुलिस के अनुसार, महिला के आशिक सोनू ने प्रेमिका के कहने पर मासूक को शराब पिलाई और फिर तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसे मेंहथ पुल के पास लाया. जहां मौका देखते ही धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस के मुताबिक शव नग्न अवस्था में था. सिर्फ एक शर्ट शरीर पर था. वहीं गर्दन आधे से कटा हुआ और शरीर पर कई जगहों पर गंभीर जख्म भी बना हुआ था.बताया जाता है कि सुनसान जगह पाकर अपराधियों ने गला रेतकर झाड़ी के गड्ढे में फेंक कर फरार हो गया था.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










