ePaper

UP Corona Update: यूपी में कोरोना पर लगी लगाम, मंगलवार को मिले 1997 नये मामले

Updated at : 08 Feb 2022 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update: यूपी में कोरोना पर लगी लगाम, मंगलवार को मिले 1997 नये मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है. मंगलवार को कोरोना के 1 हजार 997 नये मामले सामने आये है. प्रदेश में अब कुल 23,180 एक्टिव मामले है.

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुल 1,65,716 सैंपल की जांच की गयी. जिसमें से 1,997 नये मामले सामने आये हैं. उन्होंने बताया है कि प्रदेश में अब तक कुल 10,09,53,100 सैंपल की जांच की गयी हैं. उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों में 5,453 लोग और अब तक कुल 20,02,318 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 23,180 एक्टिव मामले है और 21,822 लोग होम आइसोलेशन में है.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में 07 फरवरी को एक दिन में 12,32,942 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,97,47,886 दी गयी. 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल दूसरी डोज 10,72,52,031 दी गयी.

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कुल पहली डोज 1,09,79,367 और दूसरी डोज 5,78,958 दी गयी है. कल तक 17,69,252 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है. संक्रमण दर घटकर कल 1.29 प्रतिशत तक आ गई है. प्रदेश में अब तक कुल 27,06,27,494 वैक्सीन की डोज दी गयी है.

प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola