ePaper

Kanpur News: BJP विधायक के विवादित बयान पर मचा बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated at : 13 Oct 2021 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: BJP विधायक के विवादित बयान पर मचा बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

akhilesh yadav latest news: ऐसे में कार्यकर्ता समाजवादी प्रबुद्ध सभा के बैनर तले बर्रा चौराहे पर विधायक का पुतला फूंकने के लिए एकत्रित हुए, लेकिन पुलिस ने इस प्रदर्शनकारियों को पुतला फूंकने की इजाजत दी.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीत आते ही सपा (SP) सुप्रीमों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कानपुर से रैलियों और सभाओं का दौर शुरू कर दिया है. इस बीच शहर के गोविंद नगर (Govind Nagar) विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी (Surendra Maithani) के विवादित बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं (SP workers) में काफी नाराजगी देखी गई.

ऐसे में कार्यकर्ता समाजवादी प्रबुद्ध सभा के बैनर तले बर्रा चौराहे पर विधायक का पुतला फूंकने के लिए एकत्रित हुए, लेकिन पुलिस ने इस प्रदर्शनकारियों को पुतला फूंकने की इजाजत दी. पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी गई.

बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान– वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार विकास की बात करती है, लेकिन हकीकत में विकास कार्य केवल सपा के कार्यकाल में ही हुए हैं. बीजेपी विधायक के विवादित बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब विधायक सुरेंद्र मैथानी माफी मांगे नहीं तो उनका ये आंदोलन और उग्र होता जाएगा.

पुलिस ने कार्यकर्ताओं से छीने पुतले– इधर, प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव वैभव ने बताया कि भाजपा के गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने समाजवादी पार्टी के लोगों की लिए विवादित बयान दिया था, सुरेन्द्र मैथानी ने गाड़ियों में समाजवादी पार्टी के झंडा लगे होने और उनको गुंडा कहा था कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा लगा है तो समझना कि उसमें गुंडा बैठा है, इसी विवादित बयान पर सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतले को छीन लिया.

Also Read: Kanpur News: BSP नेता की हत्या मामले में कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश

इनपुट : आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola