ePaper

ऑपरेशन गांडीव-5: एनएसजी कमांडो-यूपी पुलिस ने विधान भवन पर आतंकी हमला किया नाकाम, देखें मॉकड्रिल की तस्वीरें

Updated at : 14 Sep 2023 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
ऑपरेशन गांडीव-5: एनएसजी कमांडो-यूपी पुलिस ने विधान भवन पर आतंकी हमला किया नाकाम, देखें मॉकड्रिल की तस्वीरें

ऑपरेशन गांडीव-5 का उद्देश्य आतंकवादी हमले, किसी विमान के अपहरण या बंधक स्थिति में कमांडो बल के योजना मापदंडों को वैलिडेट करना है.1984 में आतंकवादी और अपहरण के खतरों को बेअसर करने के लिए सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन करने के लिए एनएसजी को एक संघीय आतंकवाद-रोधी बल के रूप में खड़ा किया गया था.

विज्ञापन
undefined

यूपी पुलिस और एनएसजी किसी भी आतंकी हमले को नाकाम करने से लेकर आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं. राजधानी लखनऊ में विधानभवन में की गई मॉकड्रिल के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. आतंकी हमले की सूचना मिलने के कुछ ही पलों में कमांडो पहुंचे और विधान भवन के ऊपर हेलिकॉप्टर से उतरे.

undefined

उन्होंने कुछ ही मिनट में अपनी पोजिशन लेते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया. एमआई 17 और चौपर हेलिकॉप्टर से कमांडो गुरुवार को लोक भवन पर उतरे और आतंकी हमले को नाकाम क‍िया.

undefined

विधानभवन के भीतर कई वीआईपी के साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों और नागरिकों के आतंकियों के कब्जे में होने की सूचना पर ये एक्शन शुरू किया गया. हेलिकॉप्टर से विधान भवन पर कूदने के बाद कमांडो अलग अलग दिशा में फैल गए. कमांडो को छोड़कर हेलिकॉप्टर वहां से चला गया.

undefined

इस दौरान हेलिकॉप्टर से उतरते जवानों को देखकर लोग रुक गए और वीडियो बनाने लगे. वहं अचानक से शुरू हुई मॉकड्रिल से कुछ लोग थोड़ा घबरा गए. हालांकि, कमिश्नरेट पुलिस ने एक अपील जारी कर मॉकड्रिल के बारे में सभी को जानकारी दी थी, जिससे कि दहशत की स्थिति न बने.

undefined

इसके पहले बुधवार को भी लखनऊ में ऑपरेशन ‘गांडीव फाइव’ के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर मॉकड्रिल की गई. बुधवार को मॉकड्रिल लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह, आलमबाग बस अड्डा, लोकभवन, लुलु मॉल और पलासियो मॉल में हुई.

undefined

मॉकड्रिल के दौरान एनएसजी कमांडो ने आधुनिक हथियार वाल रडार, रोडो सर्विलांस कैमरा और मिनी ड्रोन का इस्तेमाल किया. कमांडो आइईडी लगाकर धमाके के साथ एक दरवाजे को तोड़ते हुए दुश्मन के ऊपर धावा बोल देते हैं. इन सारे एक्शन को कैमरे के जरिए दूसरी टीम भी देखती है.

undefined

कमांडो के साथ कैनाइन यूनिट के डाग स्क्वायड भी शामिल आतंकियों की तरफ बढ़ते हैं. इस ऑपरेशन में एक टीम ने एक्शन किया वहीं दूसरी तरफ बम निरोधक दस्ते ने विधानभवन और लोकभवन में लगे बम को ढूंढकर उनको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. पूरे एक्शन की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई और उसे दिल्ली मुख्यालय तक देखा गया.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर एनएसजी और यूपी पुलिस के संयुक्त अभ्यास गांडीव-5 कार्यक्रम को देखा. उन्होंने एनएसजी के वार्षिक अभ्यास के पांचवें संस्करण में विभिन्न सर्जिकल ऑपरेशन की तैयारियों को भी परखा.

undefined

गांडीव-5 अभ्यास कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवादी हमले, किसी विमान के अपहरण या बंधक स्थिति में कमांडो बल के योजना मापदंडों को वैलिडेट करना है.

undefined

1984 में आतंकवादी और अपहरण के खतरों को बेअसर करने के लिए सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन करने के लिए एनएसजी को एक संघीय आतंकवाद-रोधी बल के रूप में खड़ा किया गया था. इसके पास एक विशेष दस्ता भी है जो वर्तमान में उच्च जोखिम वाले वीवीआईपी को सशस्त्र सुरक्षा कवर प्रदान करता है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola