Chaitra Navratri 2023 Live: आज होगी चंद्रघंटा माता की पूजा, इन राशियों पर बरसेगी मां की कृपा, जानें पूजा विधि
Chaitra Navratri 2023 Date and Time: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो चुकी है. चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है. आज के दिन चंद्रघंटा माता की पूजा अर्चना होगी. वहीं नवरात्रि 30 मार्च 2023 को नवमी को समाप्त होगी. चैत्र नवरात्रि की नवमी पर राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है. आइए यहां जानते हैं चैत्र नवरात्रि से जुड़ी संपूर्ण जानकारी…
इन राशियों पर आज बरसेगी मां चंद्रघंटा की कृपा
चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज का दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है. आज के दिन मिथुन, सिंह, कन्या, तुला राशियों पर मां चंद्रघंटा की कृपा बरसेगी.
मां चंद्रघंटा कौन हैं
मां चंद्रघंटा मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप का हैं. मां चंद्रघंटा की सवारी शेर है. मां अपनी दस हाथों में कमल और कमडंल के अलावा अस्त-शस्त्र हैं. माथे पर अर्ध चंद्र ही इनकी पहचान है.
चैत्र नवरात्रि, ललितपुर में भक्तों की भीड़
ललितपुर में नवरात्रि का तीसरे दिन के खास मौके पर मंदिरों में भक्तों की उमड़ा सैलाब. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. ललितपुर माता की पूजा में महिलाएं लगी हुई है.छोटी माता भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं.
मां चंद्रघंटा पूजा विधि
मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए सबसे पहले भगवान गणपति को याद करें. इसके बाद कलश का पूजन करें. फिर मां चंद्रघंटा की पूजा करें. माता रानी को पंचामृत से स्नान कराने के बाद लाल वस्तुएं अर्पित करें. धूप, दीप, पान, फल, फूल, सुपारी आदि अर्पित करें. दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मां चंद्रघंटा के प्रिय रंग
नवरात्रि का आज तीसरा दिन है, और आज के दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है. माता चंद्रघंटा की पूजा किस समय लाल या नारंगी रंग की चीजों का जरूर इस्तेमाल करें ,क्योंकि माता रानी को लाल और नारंगी रंग रंग पसंद है.
मां चंद्रघंटा के पूजा का क्या है महत्व
शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है. मां चंद्रघंटा का खास महत्व है. आज के दिन शादीशुदा लोगों के लिए बेहद खास है. मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए