लोहरदगा : 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने वाले कुड़ू थाना प्रभारी समेत 3 को मिला डीजीपी डिस्क सम्मान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2023 9:31 PM

विज्ञापन

लोहरदगा के कोरगो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान कुशल नेतृत्व और पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने वाले कुड़ू थाना प्रभारी (तत्कालीन बगड़ू थाना प्रभारी) विश्वजीत कुमार सिंह समेत एसपी और एसपी अभियान को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने डीजीपी डिस्क सम्मान से सम्मानित किया.

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा), अमित कुमार राज : लोहरदगा जिला अंतर्गत बगड़ू थाना क्षेत्र के कोरगो में माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में बेहतर पुलिसिया मैनेजमेंट तथा पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने वाले कुड़ू थाना प्रभारी (तत्कालीन बगड़ू थाना प्रभारी) विश्वजीत कुमार सिंह को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार और अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया.

29 दिसंबर, 2022 का मामला

विश्वजीत कुमार सिंह कोरगो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान बगड़ू थाना के थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे. पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार को सूचना मिली कि बगड़ू थाना क्षेत्र के कोरगो में माओवादियों का जमवाड़ा लगा हुआ है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, बगड़ू थाना प्रभारी रहे विश्वजीत कुमार सिंह पुलिस जवानों को लेकर 29 दिसंबर, 2022 को छापामारी अभियान पर निकले थे. 29 दिसंबर, 2022 की शाम को पुलिस पाटी कोरगो गांव से तीन किलोमीटर पहले रूक गई तथा रात में पुलिस अधिकारी तथा जवानों ने जलपान के बाद थोड़ा आराम किया. इसके बाद अहले सुबह तीन बजे अभियान शुरू किया गया तथा पुलिस टीम जैसे ही कोरगो गांव के समीप पहुंची, नक्सली नजर आ गए.

मुठभेड़ के दौरान पांच लाख के नक्सली को मार गिराया था

इसी बीच पुलिस पाटी को देखते ही संतरी ड्यूटी में तैनात नक्सली ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दिया . पुलिस जवान तथा अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए आवाज दिया, लेकिन नक्सली लगातार पुलिस जवानों पर फायरिंग करते रहे. मोर्चा लिए थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने लगातार पुलिस जवानों को जवाबी फायरिंग के लिए निर्देश देते रहे. इस मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने पांच लाख के इनामी नक्सली माओवादी जोनल कमांडर चंद्रभान पाहन को मार गिराया तथा पांच लाख के इनामी नक्सली गोविंद बिरजिया को घायल हालत में गिरफ्तार किया गया था. वहीं, मुठभेड़ के बाद बाकी नक्सली भागने में सफल हुए थे.

Also Read: झारखंड : 7 साल में भी नहीं बन पायी डेढ़ किलोमीटर सड़क, पश्चिमी सिंहभूम के तिलोपेदा गांव का हाल

पुलिस से लूट हथियार समेत अन्य असहले हुआ था बरामद

फायरिंग रूकने के बाद पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया था. इसमें एक पांच लाख के इनामी नक्सली चंद्रभान पाहन के शव को कब्जे में लेते हुए घायल हालत में पांच लाख के इनामी नक्सली गोविंद बिरिजिया को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा सर्च आपरेशन में पुलिस को आधा दर्जन हथियार समेत पुलिस से लूटे हथियार बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई थी.

लोहरदगा एसपी, एसपी अभियान और कुड़ू थाना प्रभारी को मिला सम्मान

माओवादियों के खिलाफ चलाए गये अभियान को धार देने के मामले में पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे व कुड़ू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने डीजीपी डिस्क से सम्मानित किये. इस अभियान में बगड़ू थाना में थाना प्रभारी रहते विश्वजीत कुमार सिंह ने बेहतर कुशल नेतृत्व किया था.

यह सम्मान मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण : विश्वजीत कुमार सिंह

इस मौके पर डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने पर कुड़ू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण हो गया कि आने वाले समय में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले से माओवादियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाते हुए लोहरदगा जिला को उग्रवाद मुक्त करेंगे . कुड़ू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह को राज्य के सबसे बड़े पुलिस सम्मान डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं नए बधाई दी है . बधाई देने वालो में नीरू शांति भगत,धीरज प्रसाद, बिनोद कुमार राम, राजू कुमार रजक, राजेश कुमार तथा अन्य शामिल हैं .

Also Read: झारखंड : बर्खास्तगी के खिलाफ लोको रनिंग कर्मियों का गोमो के क्रू लॉबी के सामने प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola