Motihari: ढाका विस वोटर सूची में जिसका नाम है वही रहेगा : फैसल
Published by : INTEJARUL HAQ Updated At : 05 Sep 2025 7:07 PM
ढाका विधान सभा के पूर्व राजद विधायक फैसल रहमान ने कहा है कि वोटर लिस्ट में जिनका भी नाम है,वह नहीं कटेगा.
Motihari: मोतिहारी.ढाका विधान सभा के पूर्व राजद विधायक फैसल रहमान ने कहा है कि वोटर लिस्ट में जिनका भी नाम है,वह नहीं कटेगा. एक साजिश के तहत करीब 78 हजार वोटरों का नाम काटने के लिए विधायक व उनके प्रतिनिधियों द्वारा नाम काटने के लिए आवेदन दिया गया है. वे शुक्रवार की शाम ढाका में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. कहा कि आर्श्चय तो यह है कि ढाका नगर परिषद के वर्तमान सभापति इम्तेयाज अख्तर का भी नाम वोटर लिस्ट में फर्जी बताते हुए काटने का आवेदन दिया गया है. अधिकारियों से किसी के दबाव में काम नहीं करने की अपील की है और वास्तविकता की जांच कर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने का अनारेध किया है. वैसे लोगों के खिलाफ साजिश रची गयी है जो उनको वोट देने वाले नहीं हैं. ये सभी अलग अलग समुदायों के हैं और दावा किया कि ढाका में बदलाव तय है,जिससे वर्तमान विधायक घबड़ा गये हैं. आर्श्चय तो यह है कि जीवित राजकुमारी देवी को मृत घोषित कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










