झूला झूलने के क्रम में गले में फंस गयी रस्सी, हो गयी मौत

Updated:
विज्ञापन
झूला झूलने के क्रम में गले में फंस गयी रस्सी, हो गयी मौत

थाना क्षेत्र के लौढ़िया रामनगर गांव में झूला झूलने के क्रम में झूला की रस्सी गले में फंस जाने के कारण झूले में लटक कर एक बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के लौढ़िया रामनगर गांव में झूला झूलने के क्रम में झूला की रस्सी गले में फंस जाने के कारण झूले में लटक कर एक बच्चे की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. लौढ़िया के पप्पू साह का पुत्र निखिल कुमार (12) अपने घर के बरामदे पर अकेले ही छप्पर के बांस में बंधे एक रस्सी से झूला झूल रहा था. इसी क्रम में कुर्सी से पैर फिसल जाने के कारण झूले के रस्सी में उसकी गर्दन फंस गयी व वह रस्सी से लटक गया. आसपास कोई नहीं होने के कारण कुछ देर में उसकी मौत हो गयी. जब उसकी मां घर के बाहर निकली तो बरामदे पर अपने पुत्र को रस्सी से लटका देख हल्ला करने लगी. इसके बाद आसपास के लोग जुटे व उसे रस्सी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं करने व किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कहने पर पुलिस वापस चली गयी. घटना के बाद मां नीतू देवी व पिता पप्पू साह का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola