ePaper

दो महिलाओं को सांप ने डसा, दोनों की मौत

Updated at : 05 Sep 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
दो महिलाओं को सांप ने डसा, दोनों की मौत

प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की सांप के डसने से मौत हो गयी. इसमें से एक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुई, जबकि दूसरी की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

एक की झाड़फूंक के चक्कर में तो दूसरी की अस्पताल से पहले रास्ते में मौत दोनों के घरों में मचा कोहराम चौसा. प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की सांप के डसने से मौत हो गयी. इसमें से एक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुई, जबकि दूसरी की मौत इलाज के दौरान हो गयी. चौसा प्रखंड क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी मनोज पासवान की पत्नी कारी देवी गुरुवार को शाम चार बजे गृह कार्य कर रही थी. जिसे एक जहरीले सांप ने डस लिया. परिजनों ने उसे इलाज के बजाय झाड़फूंक करने वालों के पास ले गये. करीब तीन घंटे तक वह झाड़फूक से इलाज कराते रहे, लेकिन महिला की तबीयत में सुधार की बजाय बिगड़ गयी. वहीं करीब आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ बृज गोपाल शर्मा ने कारी देवी को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, अगर उन्हें समय पर अस्पताल लाया जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी. सही उपचार मिलने में देरी होने पर एक महिला की जान चली गयी. दूसरी ओर चौसा प्रखंड मुख्यालय के चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड एक मुसहरी टोला निवासी कैल्लु ऋषिदेव की पत्नी दरोगिया देवी गुरुवार की देर शाम खाना बनाने के लिए मकई के पुआल से जलावन निकाल रही थी. जिसे एक जहरीले सांप ने डस लिया. करीब साढ़े सात बजे चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में दरोगिया देवी को चिकित्सक डॉ बृज गोपाल शर्मा ने मृत घोषित कर दिया. इन घटनाओं के बाद से दोनों के घरों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola