Giridih News : चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Giridih News : विद्यालय चोरी के मामले में पचंबा पुलिस को मिली सफलता

विज्ञापन

Giridih News : चैताडीह में हुई चोरी के मामले में पचंबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. चोरी के सभी सामानों के साथ-साथ मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में बुधवार को गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. गिरफ्तार अपराधियों में पचंबा थाना क्षेत्र के पेशराबहियार का मो रब्बानी अंसारी उर्फ लड्डू, मो साबिर उर्फ छोटू और आजादनगर चदरापुल का मो तनवीर शामिल हैं. मामला 17 सितंबर की रात का है. चोरों ने विद्यालय के इंटरलॉक और ताले को तोड़कर स्कूल परिसर में कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और अन्य कई सामान चोरी कर ले गये. अगले दिन सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो चोरी का पता चला. प्रधानाध्यापक मो नियाज अहमद ने 18 सितंबर की सुबह पचंबा थाना में आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर पचंबा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

नशा करने वाले युवकों ने की थी चोरी : एसपी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार और थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने घटना के तुरंत बाद से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की. प्रारंभ में कोई सफलता नहीं मिली. पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक स्कूल बंद होने के बाद परिसर में आकर नशा करते हैं. आशंका जतायी गयी कि वही युवक चोरी में शामिल हैं. सूचना मिलने पर पचंबा पुलिस ने तीनों आरोपियों के लोकेशन का पता लगाया. इसके बाद टीम ने आरोपियों के घरों में छापेमारी की. इस दौरान दो आरोपियों को उनके घर के आसपास के जंगल से और एक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. थाना लाने के बाद आरोपियों से पूछताछ की गयी, तो तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस टीम ने उनके निशानदेही पर चोरी किये गये सभी सामान भी उनके घरों से बरामद कर लिया. एसपी ने पुलिस की सक्रियता से इस चोरी का जल्दी खुलासा हो पाया.

तीनों के खिलाफ दर्ज है मामला :

गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में भी चोरी के मामले दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ नगर थाना में 22 जून 2025 को कांड संख्या 157/25 दर्ज है. नगर थाना की पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पायी थी. अब नगर थाना की पुलिस भी उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है.

बरामद सामान :

पुलिस ने तीनों के पास उनमें 11 डेक्सटॉप, आट सीपीयू, दो स्टैंड फोन, एक स्टील का डैग, एक-एक स्टील का टब, एक डब्बू, प्रिंटर, टुलू पंप व लोहे का रड शामिल है. छापेमारी दल में पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई रोजलिना हांसदा, सोनू कुमार वर्मा, प्रशांत कुमार सिंह, हवलदार मनोज यादव और आरक्षी परवेज खान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola