Motihari : मवेशी चोरी करते चोर धराया

Updated:
विज्ञापन
Motihari : मवेशी चोरी करते चोर धराया

मुफस्सिल थाना के संतपुर में मवेशी चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुफसिल थाना के संतपुर में मवेशी चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. इसके कारण लोग रातजगा कर रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार की रात 11-12 बजे करीब एक व्यक्ति को भैंस का रस्सी काटते हुए लोगों ने देखा और उसे पकड़ 112 को सौंप दिया. पकड़ा गया व्यक्ति मुफसिल थाना के पतौरा मठिया का जितेन्द्र दास है. इधर चोर के साथियों द्वारा लाया गया पीकअप हल्ला सुनते ही चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. इस संबंध में संतुपर निवासी अनिल राय ने मुफसिल में आवेदन दिया है, जहां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. श्री राय ने बताया कि पूर्व में भी मेरा भैंस चोरी हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola