Giridih News : बंद घर का ताला तोड़ तीन लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : बंद घर का ताला तोड़ तीन लाख की चोरी

Giridih News : देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव की घटना

विज्ञापन

Giridih News : देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब मकान मालिक राजीव रंजन राय बुधवार को दुर्गापूजा को लेकर सफाई के लिए अपने घर पहुंचे. राजीव ने देवरी थाना में शिकायत की है. कहा है कि वह अपने परिवार के साथ गिरिडीह में रहते हैं. मकडीहा स्थित उनका घर काफी समय से बंद था. बुधवार को जब वे मकान की सफाई करने पहुंचे, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला. बक्सा, आलमारी भी टूटा मिला. राजीव रंजन के अनुसार चोर कांसा के बर्तन, टीवी, पंखा, सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े सहित लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है. चोरों सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश किया. चोरी कब हुई, इसकी जानकारी राजीव को नहीं है. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि चोरी की कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola