चिकित्सा प्रभारी ने नहीं दिखायी दिलचस्पी

रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत संचालित ब्लड डोनेशन कैंप फ्लॉप रहा.
सिमरिया. रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत संचालित ब्लड डोनेशन कैंप फ्लॉप रहा. बताया जाता है कि चिकित्सा प्रभारी वृजनंदन प्रसाद की ओर से शिविर को लेकर प्रचार-प्रसार नहीं किया गया था. इस कारण लोग कैंप में नहीं पहुंचे. कैंप में मात्र चार से पांच ही लोगों ने ही रक्तदान किये. विभाग के कर्मियों ने भी ब्लड देने से परहेज किया. राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा संगठन की प्रदेश अध्यक्षा प्रेमलता चंद्रा ने कहा कि चिकित्सा प्रभारी की ओर से रक्तदान शिविर को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखायी गयी. इस कारण लोग शिविर में नहीं पहुंचे. उन्होंने इस संबंध में एसडीओ को भी फोन के माध्यम से जानकारी दी. समाचार लिखे जाने तक डॉ अंकुर, अजय कुमार, मो ऐनुल हक व प्रेमलता चंद्रा ने रक्तदान किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




