Motihari : कोणार्क के सूर्य मंदिर के लुक में दिखेगा पीपरा कोठी का पूजा पंडाल

श्री मां दुर्गा पूजन समारोह समिति ने कोणार्क सूर्य मंदिर की प्रतिकृति वाला 60 फीट ऊंचा पंडाल बनाने में कारीगर दिन रात मेहनत कर रहे है.
पीपराकोठी. स्थानीय शिवमंदिर में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष होने जा रहा है. श्री मां दुर्गा पूजन समारोह समिति ने कोणार्क सूर्य मंदिर की प्रतिकृति वाला 60 फीट ऊंचा पंडाल बनाने में कारीगर दिन रात मेहनत कर रहे है. पूजा समिति के कोषाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा के अनुसार, पंडाल निर्माण में बांस, बीट, कपड़ा और हैटलोअन का उपयोग किया जा रहा है. मूविंग मूर्ति, लाइटिंग और रावण दहन समेत कुल खर्च 10 से 11 लाख रुपये होने की संभावना है. कारीगर द्वारा पंडाल निर्माता विकेश कुशवाहा पंडाल का निर्माण करा रहे हैं. मंदिर परिसर में पहले से ही कई देवी-देवताओं की पत्थर की स्थाई मूर्तियां स्थापित हैं. इनमें मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती, संतोषी, भगवान शंकर, गणेश, कार्तिक, विश्वकर्मा और हनुमानजी शामिल हैं. पंडाल के अंदर मूविंग मूर्तियां भी स्थापित की जाएंगी. विजय दशमी पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष राजेश प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 1965 से यहां दुर्गा पूजा की परंपरा चली आ रही है. आयोजन को बेहतर बनाने के लिए पूजा के सचिव डा. पीके विश्वास, उपाध्यक्ष मोतीलाल साह, उपेंद्र गिरी, मनोरंजन सिंह, गुंजन जयसवाल, ओमप्रकाश कुशवाहा, रवि शर्मा, टीपू कुमार, श्याम कुमार, बोल्डर कुमार, भरत भूषण, अभिषेक कुमार, रविरंजन कुमार, शशिकांत कुमार, पवन गुप्ता, कुणाल कुमार, रजनीश कुमार, आर्यन, छोटू समेत कई कार्यकर्ता पूजा की तैयारियों में जुटे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




