थाना के समीप बाइक की हुई चोरी

Updated at : 16 Nov 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
थाना के समीप बाइक की हुई चोरी

फोटो.12केप्सन. चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद गोगरी. थाना गेट के सामने चोरों ने बाइक चोरी कर ली. पीड़ित उसरी निवासी रवि कुमार ने घटना की

विज्ञापन

फोटो.12केप्सन. चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद गोगरी. थाना गेट के सामने चोरों ने बाइक चोरी कर ली. पीड़ित उसरी निवासी रवि कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों द्वारा की जा रही बाइक चोरी स्पष्ट दिख रहा है. शनिवार को दिन दहाड़े चोरों ने बाइक चोरी की है. बताया जाता है कि उसरी निवासी रवि कुमार थाना परिसर में किसी काम से आया हुआ था. इसी दौरान थाना परिसर के गेट पर लगे बाइक की चोरों ने चोरी कर लिया. बाइक बीआर 10 एस 7161 की चोरी हो गयी. पीड़ित ने बताया कि बाइक थाना गेट के पास लगाकर अन्दर गया. जब काम करने के बाद आया तो देखा की बाइक नहीं थी. रवि ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने थाना में लगे सीसीटीवी को खंगाला. तो देखा की एक युवक बाइक लेकर भाग रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने जुट गयी है. गोगरी के द्वितीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. जल्द ही चोर को पकड़ लिया जायेगा. बाइक भी बरामद करने के लिए पुलिस विभिन्न पहलु पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola