: स्कूली शिक्षकों को दी गयी स्मार्ट क्लास के संचालन की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

शिक्षकों को भी कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिये

विज्ञापन

बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालीतल्ला में एक्स्ट्रा मार्क्स की ओर से स्कूली शिक्षकों के लिये आयोजित पांच दिवसीय गैर आवासीय आइसीटी प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी गयी. इस दौरान प्रशिक्षक शरद चंद्र दास एवं बिक्रम कुमार साहा ने एमएस वर्ड, एक्सल, पावरप्वाइंट और स्मार्ट बोर्ड के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया. इसके अतिरिक्त ईमेल के उपयोग, कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गयी. प्रशिक्षक शरद चंद्र दास ने कहा कि आधुनिक युग में सभी शिक्षकों को भी कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिये, ताकि वे समय के साथ कदमताल करते हुये बच्चों को भी आधुनिक रूप से शिक्षित कर सकें. मौके पर प्रशिक्षु शिक्षक विजय महतो, सच्चितानंद झा, तरुण कुमार, मुन्ना रजक, सपन सिंह, जयराज कुंवर, रोजमेरी मरांडी, शांति किस्कू, सुधा दुबे, नसीम अख्तर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola