तालाब से महिला का शव हुआ बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोभी. बुधवार की सुबह डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा स्थित अठासी बिगहा के समीप एक निजी तालाब से एक 22 वर्षीय युवती का शव डोभी थाने की पुलिस ने

विज्ञापन

डोभी. बुधवार की सुबह डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा स्थित अठासी बिगहा के समीप एक निजी तालाब से एक 22 वर्षीय युवती का शव डोभी थाने की पुलिस ने बरामद किया. मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बजौरा मिस्त्री टांड़ निवासी किशोरी यादव की पत्नी 22 वर्षीय रेणु देवी के रूप में हुई. मंगलवार की सुबह से अपने घर जोलहबिगहा से गायब थी. ससुराल वाले ने मृतका के मायके थाना क्षेत्र कुशा फैजलाहा में सूचना दी थी. डोभी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलकर थाना ले गयी और इसकी सूचना मृतका के मायके को दिया. मायके के पक्ष के लोगों का कहना है कि हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है. अब तक किसी भी प्रकार का आवेदन थाने में नही दिया गया. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इसकी जानकारी डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola