पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्र समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक

गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भाजपा कोडरमा जिला इकाई की ओर से एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गई.
कोडरमा. गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भाजपा कोडरमा जिला इकाई की ओर से एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की, संचालन जिला महामंत्री विजय यादव, शिवेंद्र नारायण ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा के पूर्व सांसद एवं झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक रहा है. उनका ‘एकात्म मानववाद’ का विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज को नयी दिशा प्रदान कर रहा है. भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ और भाजपा को वैचारिक आधार प्रदान किया. पीएम मोदी की सरकार उन्हीं के बताये रास्ते पर कार्य कर जनता को देश के विकास में सहयोग कर जनता को गरीबी मुक्त जीवन जीने के लिए सफल प्रयास कर रही है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह ने कहा कि हमें दीनदयाल जी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश चंद्रवंशी, बीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मंत्री दिनेश सिंह, दिनेश्वर प्रसाद, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बासुदेव यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरशद खान, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू, सह प्रभारी प्रवीण कुमार पांडेय, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र पाल, जिला कार्यालय मंत्री हरि पंडित, आई टी सेल प्रभारी प्रेमांशु कुमार, शिवलाल सिंह, परिमल सिंह, सुधीर यादव, मण्डल अध्यक्ष मुकेश राम, द्वारिका राणा, महेश वर्मा, विजय राणा, पारिजात सिंह, सुनील भारती, उत्तम कुमार, संजय पासवान, सचिन्द्र शर्मा, शंकर सिंह, राजू सिंह भैया, पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, अंबिका प्रसाद, ब्रह्मदेव सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




