युवा संसद के जरिये लोकतंत्र की कार्य प्रणाली समझेंगे विद्यार्थी

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 01 Sep 2025 9:56 PM

विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में आज युवा संसद का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

बौंसी. जवाहर नवोदय विद्यालय में आज युवा संसद का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्य प्रणाली समझने का अवसर मिलेगा. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य संजय पांडे ने बताया कि इस मौके पर सांसद गिरधारी यादव के साथ-साथ कटोरिया विधानसभा की विधायक डा. निक्की हेंब्रम मुख्य रूप से मौजूद रहेंगी. साथ ही कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सहायक आयुक्त सह संकुल प्रभारी आरके चौधरी भी मौजूद रहेंगे. बताया गया कि जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. मालूम हो कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्य प्रणाली, संसदीय परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों की गहन समझ दिलाना है. आयोजन में विद्यालय के छात्र-छात्र विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और सांसद की भूमिका निभायेंगे. वो प्रश्न काल, शून्य काल और बहस की प्रक्रिया के जरिए यह सीखेंगे की संसद में किस तरह से विचार विमर्श और निर्णय लिए जाते हैं. कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है. प्रभारी प्रिंसिपल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola