Deogahr news : बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी में अपने मॉडल के जरिये प्रतिभा का किया प्रदर्शन

विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में सारवां ब्लॉक में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के जरिये कौशल का प्रदर्शन किया.
सारवां. विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को लेकर प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार की देखरेख में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मौके पर बाल वैज्ञानिकों के बनाये गये मॉडल का प्रदर्शन विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम देवघर रवि कुमार ने किया. मौके पर पदाधिकारियों ने उन्हें बुके और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इस दौरान एसडीएम ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बनाये गये मॉडल को देखा और छात्र-छात्राओं से प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली. ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के जुगाड़ के सामान से निर्मित मॉडल की सराहना की और विद्यार्थियों के कौशल को देखकर काफी प्रभावित हुए. उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रदर्शनी में सबसे बेहतरीन मॉडल लगाने वाले प्लस टू उच्च विद्यालय सारवां की श्वेता नंदा, चाहत कुमारी, प्रीति प्रिया, स्नेहा कुमारी, सोनम कुमारी, पूनम कुमारी, रिया कुमारी, खुशी परवीन, निशा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी को संयुक्त रूप से शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. वहीं दूसरे स्थान पर रहे प्लस टू उच्च विद्यालय लखोरिया के छात्रों को भी शील्ड प्रदान किया. तीसरे स्थान पर रहे संत जेलो पब्लिक स्कूल को शील्ड दिया गया. मौके पर बीइइओ अमिताभ झा, बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, बीपीओ अनूप कुमार राय, मनोज मंडल के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित थे. प्रतियोगिता में प्लस टू बांदा जोड़ी प्लस टू सारवां,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सारवां, एमएस कन्या मध्य विद्यालय, संत जेलो पब्लिक स्कूल, केंदुआटार आदि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




