बंगाल से आने वाले वाहनों की सख्ती से करें जांच : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन
बंगाल से आने वाले वाहनों की सख्ती से करें जांच : एसडीपीओ

पाकुड़. एसीडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ दयानंद आजाद ने की.

विज्ञापन

पाकुड़. एसीडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ दयानंद आजाद ने की. मासिक अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में दुर्गापूजा, विश्वकर्मा पूजा आदि को लेकर विशेष चौकसी बरतने की बात कही गयी. पुलिस पदाधिकारियों को बंगाल से आने-वाले वाहनों की सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया. वाहनों पर सवार लोगों के सामान की भी जांच करने की बात कही. अपराध गोष्ठी में सभी थानों में लंबित मामलों पर चर्चा की गयी. वांछित अपराधियों की पकड़ने के साथ-साथ लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. मौके पर नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raghav Mishra

लेखक के बारे में

By Raghav Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola