ePaper

संयुक्त छात्र संगठन ने फूंका वीसी व कुलानुशासक का पुतला

Updated at : 19 Sep 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त छात्र संगठन ने फूंका वीसी व कुलानुशासक का पुतला

<P>प्रश्न पत्र लीक मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग</P>फोटो 1 व 2<P>उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर</P>संयुक्त छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने कुलपति व कुलानुशासक का

विज्ञापन

प्रश्न पत्र लीक मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग

फोटो 1 व 2

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

संयुक्त छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने कुलपति व कुलानुशासक का पुतला फूंका. छात्र संगठन के सभी नेता छात्रों के साथ विवि के हिंदी विभाग के पास एकत्र हुए. सभी एक साथ ढोल-नगाड़ा बजाते व नारा लगाते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचे. यहां प्रदर्शन व नारेबाजी के पश्चात पुतला फूंका. छात्र नेताओं ने कहा कि पैट पात्रता परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाये और संयुक्त छात्र संगठनों द्वारा की जा रही सभी मांगों पर विवि प्रशासन अविलंब अमल करे.

ये छात्र नेता थे माैजूद

छात्र राजद नेता डॉ चंदन यादव, छात्र लोजपा (रा) के प्रदेश प्रधान महासचिव गोल्डेन सिंह, बिहार छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह, एआइएसएफ के राज्य परिषद सदस्य अभिषेक कुशवाहा, एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष आदित्य कर्ण, युवा राजद नेता दीपक ठाकुर, बिहार छात्र संघ विवि के अध्यक्ष तैयब खान, छात्रनेता लोजपा चंदन पासवान, समीर झा, साहिल खान, इशान, सुबोध यादव, साकेत, अभिजीत शर्मा, रमन शुक्ला, पंकज सिंह, राघवेंद्र यादव, रोहित झा, गुलशन, पिंटू सिंह, सोनू, साकिब शकील मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola