Sitamarhi : सीतामढ़ी व शिवहर के पांच सिपाहियों को हवलदार में प्रोन्नति
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

Sitamarhi : सीतामढ़ी. सीतामढ़ी और शिवहर जिला बल में तैनात पांच सिपाहियों को हवलदार के पद पर प्रोन्नत किया गया है. इस संदर्भ में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के पुलिस
विज्ञापन
Sitamarhi : सीतामढ़ी
. सीतामढ़ी और शिवहर जिला बल में तैनात पांच सिपाहियों को हवलदार के पद पर प्रोन्नत किया गया है. इस संदर्भ में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के पुलिस उप महानिरीक्षक(डीआइजी) कार्मिक ने सूचना निर्गत किया है. इसके मुताबिक, इन्हें हवलदार के वेतनमान सहित अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दिया गया है. जिन सिपाहियों को हवलदार के पद पर प्रोन्नति मिली है, उनमें सीतामढ़ी जिला बल से रामजीत वासुकी एवं शिव बच्चन चौबे शामिल हैं. वहीं, शिवहर जिला बल से पंकज कुमार सिंह, अर्जुन सिंह एवं नसीमा खातून शामिल हैं. राज्य के विभिन्न जिला व प्रतिष्ठानों में पदस्थापित कुल 124 सिपाहियों को प्रोन्नत किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










