शत प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

पूर्णिया. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश में संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग द्वारा जोर शोर से मतदाता जागरूकता अभियान
पूर्णिया. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश में संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग द्वारा जोर शोर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को संबंधित विभागों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस बाबत जीविका दीदी के द्वारा मतदाताओं को मतदान की निर्धारित तिथि 26 अप्रैल 2024 को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर निश्चित रूप से मतदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मुस्कान, जीविका, सीएलफ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. वीरपुर पंचायत के द्वारा अभियान रैली, वेलकम जीविका के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के लिए रैली व शपथ ग्रहण कार्यक्रम, राजा जीविका झून्नी इस्तांबर, विकास वीरपुर पूर्णिया पूर्व एवं राम रहीम जीविका के द्वारा मतदान हेतु शपथ रैली एवं शपथ हेतु संकल्प के लिए प्रेरित करते हुए मतदाताओं को मतदाता जागरूकता अभियान के द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत मेरा पहला वोट देश के लिए थीम पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन कर सभी मतदाताओं को मतदान की तिथि को अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. फोटो. 20 पूर्णिया 40- मतदाताओं को जागरूक करते जीविका दीदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










