शौचालय में नवजात को छोड़ने वाली युवती व युवक सीसीटीवी में आये नजर
Updated at : 15 May 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>देवघर.</H2> बाबा मंदिर के युवती शौचालय में नवजात को छोड़ कर जाने वाली युवती के बारे में पता चल गया है. बच्चे के जन्म देने के पहले से लेकर जन्म
विज्ञापन
देवघर.
बाबा मंदिर के युवती शौचालय में नवजात को छोड़ कर जाने वाली युवती के बारे में पता चल गया है. बच्चे के जन्म देने के पहले से लेकर जन्म देने के बाद बच्चे को छोड़कर जाने तक की पूरी गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गयी है. अब पूरे मामले में बाबा मंदिर थाने की पुलिस उस युवती और उसके साथ आये युवक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. बाबा मंदिर के वीआइपी गेट के सामने, उप स्वास्थ्य केंद्र आदि जगहों पर लगे अलग-अलग सीसीटीवी में पूरी गतिविधि कैद हो गयी है. फुटेज में देखा गया कि, युवती बाबा मंदिर से निकली थी और उपस्वास्थ्य केंद्र के सामने वाले गेट से एक युवक के साथ दिखी है. युवती ने जींस तथा टॉप पहना है और साथ में युवक ने ब्लैक कलर की फूल शर्ट तथा जींस पहनी है. उसके कंधे पर एक सफेद रंग का गमछा और सिर पर छोटे-छोटे बाल हैं. प्रसव पीड़ा से ग्रसित युवती शाम के 5:44 बजे शौचालय में जाती है. उसके बाद बच्चे को जन्म देने के बाद 5:58 बजे बाबा मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र उसी युवक के साथ आयी. उसने अपना नाम के साथ पता भागलपुर बताकर दर्द की दवाई लेकर चली गयी. मंदिर के वीआइपी गेट पर मिठाई खरीद कर खायी उसी दुकान से एक बोतल पानी भी ले युवक के साथ चली गयी.* सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस ने लगाया पता, युवती व युवक की हो रही पहचान
* बच्चे को जन्म देने के बाद मंदिर के उपस्वास्थ्य केंद्र से ली थी दर्द की दवा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




