Motihari : सामाजिक सद्भाव व एकता का केन्द्र है मधुछपरा स्थित सर्वमंगला शक्तिपीठ

Updated:
विज्ञापन
Motihari : सामाजिक सद्भाव व एकता का केन्द्र है मधुछपरा स्थित सर्वमंगला शक्तिपीठ

प्रखंड के मधुछपरा ग्राम में अवस्थित मां सर्वमंगला शक्तिपीठ श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है.

विज्ञापन

पीपराकोठी. प्रखंड के मधुछपरा ग्राम में अवस्थित मां सर्वमंगला शक्तिपीठ श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है. वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय के अनुसार इस शक्तिपीठ की यह विशेषता है कि नवरात्र के अलावा अन्य दिनों में भी ग्रामीणों के अतिरिक्त दूर दराज से श्रद्धालु आते रहते हैं. गांव के जानकार लोगों ने बताया कि इस सिद्धपीठ मंदिर का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है. ज्ञातव्य है कि लगभग डेढ़ सौ साल पहले गांव से कुछ दूर निर्जन बांसवारी के जंगल में चार विशालकाय पीपल वृक्ष के बीच में मां दुर्गा की सात पिंडियां अवस्थित थीं, जहां श्रद्धालु पूजा करने जाते थे. कालांतर में इन पिंडियों को क्षेत्रीय लोगों के द्वारा वहां से स्थानांतरित करते हुए सड़क के किनारे खपरैल का छोटा सा मंदिर बनाकर स्थापित किया गया. वर्तमान समय में उसी स्थान पर स्थानीय लोगों के सहयोग से इस प्राचीन मंदिर का भव्य नव निर्माण कराया गया है. प्राचार्य पाण्डेय ने बताया कि इस सिद्धपीठ मंदिर में क्षेत्र के हिन्दुओं के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी दर्शन करने आते हैं तथा पूजन व मंदिर निर्माण में यथाशक्ति आर्थिक,मानसिक और शारीरिक सहयोग भी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित न��ीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola