साइबर ठग ने खाते से उड़ाये 65 हजार रुपये

Updated at : 16 May 2024 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर ठग ने खाते से उड़ाये 65 हजार रुपये

<P>फारबिसगंज. अज्ञात सायबर अपराधी के द्वारा खुद को बैंकर्स बता कर शहर के एक महिला के मोबाइल पर फोन कर उनसे बैंक खाता का डिटेल ले कर उनके बैंक खाता

विज्ञापन

फारबिसगंज. अज्ञात सायबर अपराधी के द्वारा खुद को बैंकर्स बता कर शहर के एक महिला के मोबाइल पर फोन कर उनसे बैंक खाता का डिटेल ले कर उनके बैंक खाता से फर्जी तरीके से 64 हजार 900 रुपयेसे निकासी कर लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. घटित घटना के बाद पीड़िता महिला शहर के एसके रोड वार्ड संख्या 10 निवासी नीलम कुमारी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दे कर सायबर फ्रॉड कर उनके खाता फर्जी तरीके से राशि निकासी करने वाले सायबर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने व राशि बरामदगी किये जाने का गुहार पुलिस प्रशासन से लगाया है. थाना में दिये आवेदन में पीड़िता महिला ने कहा है कि 13 मई 2024 को उनके मोबाइल पर दीपक शर्मा नाम बता कर एक व्यक्ति खुद को बैंकर बताया, उनके बैंक एकांउट का विवरण लिया व मोबाइल का डाटा हैक कर ओटीपी नंबर मांग कर एक बार 4900 सौ रुपये व दूसरी बार 50 हजार रुपये अर्थात कुल 64 हजार 900 सौ रुपये उनके बैंक खाता से फर्जी तरीके से निकासी कर लिया. पीड़िता महिला के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.

मारपीट की घटना में मां व बेटी गंभीर

अररिया.

भीमपुर वार्ड संख्या 05 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां चिकित्सक की देखरेख में दोनों मां व बेटी का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल मां व बेटी भीमपुर वार्ड संख्या 05 निवासी शांति देवी व उनकी पुत्री खुशबू कुमारी बतायी जा रही है.

मजदूरी मांगने पर मारपीट

अररिया.

बौसी थाना क्षेत्र के पउसारा पंचायत के नरसिंहपुर वार्ड संख्या 08 में मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदार ने मजदूर पर गर्म पानी फेंक दिया जिससे वह जल गया. परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल मजदूर का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल मजदूर पउसारा पंचायत के नरसिंहपुर वार्ड संख्या 08 निवासी सोनू पोद्दार बताएं जा रहे हैं.

प्रेम प्रसंग में युवक गिरफ्तार

अररिया.

जोकीहाट थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग मामले में एक युवक को कजलेटा गांव से गिरफ्तार किया है. जिसे जोकीहाट थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा. वहीं गिरफ्तार युवक कजलेटा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार बताया जा रहे हैं.

मारपीट में तीन लोग घायल

अररिया.

सदर प्रखंड क्षेत्र के झमटा वार्ड संख्या 01 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक की देख रेख में तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं तीनों घायल झमटा वार्ड संख्या 01 निवासी सैयद निझत व अनास बताये जा रहे हैं.

दो अभियुक्त गिरफ्तार

अररिया.

फुलकाहा थाना पुलिस ने लक्ष्मीपुर मिडिल स्कूल के समीप से 27 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसके साथ हीं फुलकाहा थाना पुलिस ने एक वारंटी को भी फुलकाहा बाजार से गिरफ्तार किया है. जिसके बाद फुलकाहा थाना पुलिस के द्वारा दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां मेडिकल जांच के बाद दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा. वहीं गिरफ्तार व्यक्तियों में अभियुक्त में सुनील कुमार यादव व जुगायधर यादव शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola