Giridih News: धूमधाम से मना रोटरी गिरिडीह ग्रेटर का 24वां स्थापना दिवस

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 01 Sep 2025 12:12 AM

विज्ञापन

Giridih News: मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल 3250 रो राजन गंडोतरा और गेस्ट ऑफ ऑनर रो डॉ मो आजाद रहे. नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष का दायित्व रो सीए शंकर अग्रवाल को सौंपा गया, जबकि सचिव पद रो सीए रवि गाडिया बने. आइपीपी की जिम्मेदारी रो सीए ब्रह्मदेव प्रसाद को मिली.

विज्ञापन

रोटरी गिरिडीह ग्रेटर का 24वां स्थापना दिवस रविवार 31 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के पदाधिकारियों ने 2025-26 की नवनिर्वाचित टीम को पदभार सौंपा. मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल 3250 रो राजन गंडोतरा और गेस्ट ऑफ ऑनर रो डॉ मो आजाद रहे. नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष का दायित्व रो सीए शंकर अग्रवाल को सौंपा गया, जबकि सचिव पद रो सीए रवि गाडिया बने. आइपीपी की जिम्मेदारी रो सीए ब्रह्मदेव प्रसाद को मिली. सह-सचिव के रूप में रो डॉ रितेश सिन्हा व रो डॉ निखिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर रो सुबोध मोदी और प्रेसिडेंट इलेक्ट के रूप में रो राजेंद्र कुमार तर्वे का चयन हुआ. वहीं कोषाध्यक्ष रो सीए दीपक कुमार सोंथालिया, सार्जेन्ट एट आर्म्स रो अजय गुप्ता और संपादक रो सीए सुमित अग्रवाल बने. इसके अलावा डायरेक्टर क्लब एडमिनिस्ट्रेशन रो सुजय राज गुप्ता, डायरेक्टर क्लब मेम्बरशिप रो विकाश शर्मा और डायरेक्टर सर्विस प्रोजेक्ट्स रो डॉ परिमल कुमार सिन्हा को बनाया गया. कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के दौरान किये गये कार्यों की झलकियां भी प्रस्तुत की गयीं. इसमें पौधारोपण, कांवरिया सेवा शिविर, स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस समारोह, महिला दुष्कर्म के विरोध में कैंडल मार्च, रक्तदान शिविर, विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच, वृद्धाश्रम में नेत्र जांच व चश्मा वितरण, मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण जैसे सामाजिक कार्य शामिल थे. 2025-26 के लिए भी क्लब ने महत्वाकांक्षी योजनाओं का खाका तैयार किया है. इनमें सदस्यता वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प, रक्तदान शिविर, शिक्षा व्यवस्था सुधार हेतु लिटरेसी प्रोजेक्ट, निःशुल्क होमियोपैथिक क्लिनिक की स्थापना, बच्चों का निःशुल्क हृदय रोग ऑपरेशन, वृक्षारोपण, इंटर क्लब स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, कैरियर काउंसलिंग और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर प्रमुख हैं. इस मौके पर रोटरी गिरिडीह अध्यक्ष रो हरिंदर सिंह मोंगिया, रोटरी गिरिडीह कपल की अध्यक्ष हेमा दत्ता, इनर व्हील क्लब गिरिडीह की सदस्याएं, इन्ट्रेक्ट क्लब डीएवी सीसीएल के सदस्य, लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola