ऋण चुकता नहीं करने पर बैंक अधिकारियों ने ऋणी के मकान को किया सील
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 9:44 PM
किशनगंज.बैंक ऋण चुकता नहीं करने पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा मंगलवार को कर्जदार की जमीन एवं मकान सील की गयी. मालूम हो कि अबसार आलम पिता जहरूल हुसैन
किशनगंज.बैंक ऋण चुकता नहीं करने पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा मंगलवार को कर्जदार की जमीन एवं मकान सील की गयी. मालूम हो कि अबसार आलम पिता जहरूल हुसैन और निलोफर बेगम पति अबसार आलम के द्वारा वर्ष 2008 में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सोंथा शाखा कोचाधामन से तीन लाख रुपए का कर्ज लिया गया था जो की ब्याज सहित बढ़ कर 9 लाख 50 हजार हो चुका है. बैंक के द्वारा ऋण चुकता करने हेतु कई बार नोटिस दी गयी लेकिन कर्जदार ने नोटिस का संज्ञान नहीं लिया. मंगलवार को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारी एवं कोचाधामन थाना पुलिस की टीम दल बल के साथ टूपामारी कोचाधामन पहुंची जहां खाता संख्या 15,15, 353,खेसरा संख्या 573, 551, 571, 572 अंतर्गत 10.02 डिसमिल जमीन एवं उसपर बने मकान को सील कर दिया गया है. इस कार्रवाई में अंचल अधिकारी प्रभाष कुमार,रीजनल मैनेजर कैलाश कुमार झा , पदाधिकृत रिकवरी अधिकारी रवीश सिन्हा, सोनथा बैंक के मैनेजर मनीष कुमार मंडल, केल्टेक्स चौक ब्रांच मैनेजर अलेख सिन्हा ,बैंक रिकवरी डिपार्टमेंट के धीरज भारद्वाज, एजेंट सूर्य मिश्रा,थाना अध्यक्ष राजा एवं अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










