रक्तदान से जरूरतमंदों में मिलती नई जिंदगी : प्रबंधक

Published by : MADHUKAR MISHRA Updated At : 18 Jun 2025 6:32 PM

विज्ञापन

फोटो 15, कैप्सन : रक्तदान करते आरएसीसी के प्रबंधक व अन्य बेतिया. रक्तदान महादान है. इसके द्वारा किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है. उक्त

विज्ञापन

फोटो 15, कैप्सन : रक्तदान करते आरएसीसी के प्रबंधक व अन्य बेतिया. रक्तदान महादान है. इसके द्वारा किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है. उक्त बाते भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक निरंजन कुमार पाण्डेय ने कही. वे बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रक्तदान आपातकालीन स्थिति में या किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है. नतीजतन हर एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करनी चाहिए. क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पांडेय ने रक्तदान के लिए कई उदाहरण दिए और बैंक कर्मियों को प्रेरित किया. एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में 70 वां स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित उक्त शिविर में उन्होंने कहा कि रक्तदान कर दूसरे को नई जिंदगी देने के साथ-साथ स्वयं विभिन्न बीमारियों से बच सकते हैं. इस दौरान आरएसीसी के प्रबंधक केशव कुमार ने सबसे पहले अपना रक्तदान किया. उक्त अवसर पर रविकांत शर्मा, विजय कुमार, शैलेश जायसवाल्,ओम प्रकाश मिश्र, विजय कुमार, गौरव कुमार, अनिल कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MADHUKAR MISHRA

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola