मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को मिला रजिस्ट्रेशन का मौका

Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को मिला रजिस्ट्रेशन का मौका

अभी तक रजिस्ट्रेशन से वंचित स्टूडेंट्स 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 (सेशन 2025–26) के लिए रजिस्ट्रेशन से वंचित स्टूडेंट्स को एक मौका दे दिया है. अभी तक रजिस्ट्रेशन से वंचित स्टूडेंट्स 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं. इस दौरान विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य निर्धारित शुल्क जमा करना होगा. जिन स्टूडेंट्स का ऑनलाइन आवेदन भरा जायेगा, उनके लिए विद्यालय द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य है. घोषणा पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर रखी गयी है. सामान्य श्रेणी के लिए लिए 450 रुपये और स्वतंत्र छात्रों के लिए 550 रुपये तय की गयी है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा. आवेदन केवल समिति की आधिकारिक वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर ऑनलाइन ही किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola