Giridih News: राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज ने किया कई गांवों का दौरा, सुनी समस्या

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 01 Sep 2025 12:58 AM

विज्ञापन

Giridih News: प्रखंड के फुलजोरी में एक टाइल्स मार्बल की दुकान के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए. मौके पर सीओ मो हुसैन, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, झामुमो के प्रखंड सचिव सब्बीर अंसारी, मो. मकसुद, शमीम अख्तर, मो हारुण, मो सुलेमान, मुस्तकीम अंसारी, मो सिराज, मो सफा, मो ऐनुल, मो नसरुद्दीन, मो शाकिर हुसैन, मो इम्तियाज, मो फकरुद्दीन, मो शरीफ समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद ने रविवार को गांडेय प्रखंड के फुलजोरी, परतापुर, घाटकुल आहरडीह, गांडेय, महुदा मोड़, महेशमुंडा समेत कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार समाज के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है. महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं विकास के लिए मंईयां सम्मान योजना के साथ बेरोजगारों के रोजगार के लिए रोजगार सृजन योजना, युवाओं के बेहतर शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, बूढ़े बुजुर्ग व दिव्यांगों के लिए सर्वजन पेंशन योजना, किसानों के लिए पशुधन योजना विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है. इसके पूर्व वे प्रखंड के फुलजोरी में एक टाइल्स मार्बल की दुकान के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए. मौके पर सीओ मो हुसैन, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, झामुमो के प्रखंड सचिव सब्बीर अंसारी, मो. मकसुद, शमीम अख्तर, मो हारुण, मो सुलेमान, मुस्तकीम अंसारी, मो सिराज, मो सफा, मो ऐनुल, मो नसरुद्दीन, मो शाकिर हुसैन, मो इम्तियाज, मो फकरुद्दीन, मो शरीफ समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola