Giridih News : गोलगो महिला संगठन के वार्षिक लेखा-जोखा को जनप्रतिनिधियों ने सराहा
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : महिलाएं समूह से जुड़कर बन रही हैं आत्मनिर्भर
विज्ञापन
Giridih News : बेंगाबाद. गोलगो आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति ने बुधवार को गोलगो में वार्षिक आम सभा की. मौके पर वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने महिला संगठन के कार्यप्रणाली की सराहना की. कहा महिलाएं समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रही हैं. महिलाएं स्वावलंबी होकर आर्थिक उपार्जन भी कर रही है.
स्वावलंबी सदस्यता से तीन लाख की आय :
संकुल की प्रधान छायावती देवी ने बताया कि इस संकुल में चार पंचायतों के 45 गांवों के 327 समूहों के साढ़े तीन हजार परिवार जुड़े हुए हैं. बताया कि जेएसएलपीएस से संगठन को 74 लाख रु प्राप्त हुए, जबकि स्वावलंबी सदस्यता से तीन लाख, बीओ के ब्याज से लगभग दस लाख, बैंक से लगभग डेढ़ लाख का ब्याज मिला है. जेएसएलपीएस से संगठन को बजट के रूप में एक लाख बीस हजार रु का आवंटन मिला है. प्राप्त राशि के खर्च का भी सदस्यों ने ब्योरा प्रस्तुत किया.बैंक ने दिया मदद का भरोसा :
बैंक ऑफ इंडिया छोटकी खरगडीहा के शाखा प्रबंधक गोपाल कुमार ने महिलाओं को आश्वस्त किया है कि बैंक हर समय मदद को तैयार है. प्रपोजल बनाकर कार्य करें बैंक सहयोग करेगी. बीपीएम पंकज वर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी. मौके पर बैंक सखी सुमित्रा देवी, आरती देवी, सुजीता देवी, अंजनी देवी, रेखा देवी, नीलम सिंह, गेंदिया देवी, कंचन देवी के अलावा मुखिया अनीता कुमारी, पंसस पिंकी कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










