Motihari : सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Motihari : सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रेलवे परिसर की बैठक रविवार को बिनोद ओझा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

चकिया. दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रेलवे परिसर की बैठक रविवार को बिनोद ओझा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बीते वर्ष के आयोजन, आय-व्यय, खर्च व विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. बैठक में इस वर्ष पूजा में होने वाले कार्यक्रम एवं विधि व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई. उपस्थित कमेटी के सदस्यों ने अपना-अपना सुझाव दिया और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए, इसमें भव्य कलश यात्रा, आकर्षक पंडाल, तोरण द्वार, भव्य आकर्षक विसर्जन जुलूस व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि करने का निर्णय लिया गया. पूजा समिति के अध्यक्ष मोहन भार्गव ने बताया कि समिति द्वारा 1974 से लगातार इसका आयोजन किया जा रहा है.इस वर्ष भी आयोजन में परंपरा के साथ भव्यता का समावेश होगा. मौके पर नागेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार,बुलु सिंह, डॉ नागेंद्र प्रसाद, सुधीर मिश्रा,चंदन कुमार, कुणाल गुप्ता, अनुपम,अमन कुमार, अभिषेक पांडे, दीपक चौरसिया, सोनू श्रीवास्तव, पप्पू बिहारी , पंकज, छोटन, नरेश मधेशिया सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola