पीयू आठ अक्तूबर को मनायेगा 109वां स्थापना दिवस, 35 में 21 छात्राएं गोल्डमेडलिस्ट की सूची में

Updated:
विज्ञापन
पीयू आठ अक्तूबर को मनायेगा 109वां स्थापना दिवस, 35 में 21 छात्राएं गोल्डमेडलिस्ट की सूची में

पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) एक अक्तूबर को 109 साल का हो जायेगा. लेकिन दुर्गापूजा की छुट्टी के कारण पीयू का 109वां स्थापना दिवस आठ अक्तूबर को मनाने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

-स्थापना दिवस पर ग्रेजुएशन के टॉपर होंगे सम्मानित – 21 छात्राओं में 16 मगध महिला कॉलेज की संवाददाता, पटना पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) एक अक्तूबर को 109 साल का हो जायेगा. लेकिन दुर्गापूजा की छुट्टी के कारण पीयू का 109वां स्थापना दिवस आठ अक्तूबर को मनाने का फैसला लिया गया है. समारोह के मुख्य अतिथि कौन हाेंगे अभी तक तय नहीं हुआ है. स्थापना दिवस पर स्नातक पाठ्यक्रम के 35 टॉपरों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें 21 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं. अकेले 16 छात्राएं मगध महिला कॉलेज की हैं. पीयू ने सूची पहले ही जारी कर दी थी. सूची पर 25 सितंबर तक आपत्ति मांगी गयी थी. आपत्ति की तिथि 25 सितंबर को समाप्त हो गयी. अब इसी सूची के आधार पर स्टूडेंट्स को स्थापना दिवस पर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. ——- औपबंधिक सूची में शामिल टॉपर विद्यार्थी नाम- विषय- कॉलेज स्वेता कुमारी- हिंदी- मगध महिला कॉलेज अमिशा चंद्रा- अंग्रेजी- मगध महिला कॉलेज अभिलाशा कुमारी- दर्शनशास्त्र- मगध महिला कॉलेज निशा सिंह- संगीत- मगध महिला कॉलेज नूपुर सिन्हा- इतिहास- मगध महिला कॉलेज अमीशा कुमारी सिंह- समाज शास्त्र- मगध महिला कॉलेज साधना- राजनीति विज्ञान- मगध महिला कॉलेज स्नेहा भारती- गृह विज्ञान- मगध महिला कालेज साक्षी गुप्ता- गणित- मगध महिला कॉलेज गुलअफशां आरा- भौतिक विज्ञान- मगध महिला कॉलेज एश्वर्या- रसायन शास्त्र- मगध महिला कॉलेज रासकी जहां- वनस्पति विज्ञान- मगध महिला कॉलेज आयुषी रावत- जूलाजी- मगध महिला कॉलेज अदिति कुमारी- बीसीए- मगध महिला कॉलेज अपराजी बर्मा- बीएसडब्लयू- मगध महिला कॉलेज प्राक्षी सिंह- बीबीए- मगध महिला कॉलेज शांति कुमारी- सांख्यिकीय विज्ञान- मगध महिला कॉलेज प्रभात कुमार- संस्कृत- पटना कॉलेज शबाना परवीन- उर्दू- पटना कॉलेज खुशी कुमारी- भूगोल- पटना कॉलेज अंकित कुमार झा- एआइएच एंड आर्क- पटना कॉलेज मो इंतजार- सांख्यिकीय विज्ञान- पटना कॉलेज मो अशहर- अरबी- पटना कॉलेज ज्योति रंजन- बीएमसी- पटना कॉलेज सूची कुमारी- अर्थशास्त्र- बीएन कॉलेज अभिनव आनंद- मनोविज्ञान- बीएन कॉलेज रियु बिस्वास- बीएफइ- बीएन कॉलेज रिशिकेष रंजन- बीएससी बायोकेमिस्ट्री- पटना साइंस कॉलेज शुभम कुमार- भूगर्भ शास्त्र- पटना साइंस कॉलेज मृत्युंजय कुमार- पर्यावरण विज्ञान- पटना साइंस कॉलेज विजेता विप्रा- एजुकेशन- वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज संस्कृति भदानी- कॉमर्स- वाणिज्य महाविद्यालय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola