ePaper

पीयू : एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, हसन राजा को पहला स्थान, आज से एडमिशन

Updated at : 25 Sep 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू : एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, हसन राजा को पहला स्थान, आज से एडमिशन

रिजल्ट अपने लॉगिन आइडी से देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ पीयू ने एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है.

विज्ञापन

-पीयू के विभिन्न कोर्स एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी, आज व कल होगा एडमिशन, इसके बाद चार अक्तूबर को होगा नामांकन

संवाददाता, पटना

पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) में एलएलबी, बीलिस, एमलिस, एलएलएम, एमसीए, एमजेएमसी, पीएमआइआर, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएड और पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट सहित विभिन्न कोर्सेज में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट अपने लॉगिन आइडी से देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ पीयू ने एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है. एलएलबी की 300 सीटों पर एडमिशन के लिए हसन रजा 89 अंक प्राप्त कर टॉपर बने हैं. दूसरे स्थान पर प्रसून कुमार सिंह को 84 अंक, तीसरे स्थान पर विकेश कुमार सिंह को 84 अंक, चौथे स्थान पर गौरव व पांचवें स्थान पर रंजीत कुमार रहे हैं. दोनों को 83 अंक प्राप्त हुए हैं.

26 और 27 के बाद चार अक्तूबर को होगा एडमिशन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार मेरिट लिस्ट में चयनित स्टूडेंट्स का नामांकन 26 और 27 सितंबर और चार अक्तूबर को निर्धारित है. चयनित छात्र अपने आइडी और पासवर्ड की मदद से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा करेंगे और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करेंगे. छात्र-छात्राएं संबंधित संस्थान व विभाग में निर्धारित तिथि को नामांकन के लिए जरूरी कागजात व प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होंगे. अलॉटमेंट लेटर विश्वविद्यालय के पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं. इसकी जानकारी प्रो अनिल कुमार (छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष) ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola