Giridih News: बनियाडीह में दो दुकानों से 70 हजार के संपत्ति की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बनियाडीह में दो दुकानों से 70 हजार के संपत्ति की चोरी

Giridih News:

विज्ञापन

सदर प्रखंड के बनियाडीह में शनिवार की रात दो दुकानों में चोरी की घटना हुई है. बनियाडीह के सुरेंद्र कुमार और सागर कुमार की दुकानों में एसबेस्टस सीट तोड़कर चोर घुसे और नगदी सहित लगभग 70 हजार की सामग्री चुराकर ले गये. इसकी जानकारी दुकानदारों को तब हुई, जब वे रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. दुकान खोलने पर देखा कि दुकान का एसबेस्टस सीट टूटा हुआ है और दुकान से सारी सामग्री गायब है. दुकानदारों ने बताया कि सुबह जब वे लोग दुकान खोलने आये, तो देखा कि एसबेस्टस सीट टूटा हुआ है. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी दुकन से स्टेबलाइजर, कोल्ड ड्रिंक, नगदी सहित लगभग 40 हजार की चोरी हुई है. वहीं सागर कुमार ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक स्टेबलाइजर, नगदी सहित लगभग 30 हजार की चोरी हुई है. दुकानदारों ने बताया कि इसी दुकान से वह परिवार का भरण पोषण करते हैं. चोरी की इस घटना से उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या खड़ी कर हो गयी है. पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस से चोरी की घटना को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola