ePaper

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने मंडल कारा व पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Updated at : 24 Sep 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने मंडल कारा व पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने मंडल कारा व पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण

विज्ञापन

मधेपुरा. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने बुधवार को मंडल कारा मधेपुरा व पर्यवेक्षण गृह सुखासन का निरीक्षण किया. उनके साथ मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी नूतन कुमारी, जिला विविध सेवा प्राधिकार की सचिव पूजा कुमारी साह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष अभिमन्यु थे. प्रधान व सत्र न्यायाधीश ने जेल में कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना तथा जेल अधीक्षक को सुधार का निर्देश दिया. पर्यवेक्षण गृह के भ्रमण के दौरान उनसे मिलकर किशोरों से बात की तथा वहां चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली. उन्होंने किशोरों से कहा कि आपलोग देश के भविष्य है और जो गलतियां पीछे हो गयी. उन्हें भविष्य में दुबारा न करने की कसम ले. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नूतन कुमारी ने कहा कि हर किशोर को अपने अतीत को भूलकर अपने सुनहरे भविष्य की तैयारी करनी चाहिए. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने अवसर पर किशोरी के बीच पुरस्कार वितरण किया. मौके पर जेजे बोर्ड के सहायक लोक अभियोजन पदाधिकारी प्रशांत कुमार पुष्कर, अभिनंदन मिश्रा, व बोर्ड के सदस्य मधु प्रिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola