Giridih News : घुज्जी के जंगल में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, भागे जुआरी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : घुज्जी के जंगल में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, भागे जुआरी

Giridih News : प्रतिदिन लगता है 15-20 लाख का दांव

विज्ञापन

Giridih News : बिरनी प्रखंड की बरहमसिया पंचायत अंतर्गत घुज्जी जटाडीह जंगल जुआरियों व अपराधियों का अड्डा बन गया है. इसकी सूचना पर सोमवार को बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. लेकिन, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही सभी जुआरी वहां से भाग गये. बता दें कि इस जंगल में सालों भर जुआ अड्डा का संचालन होता है. यहां घोड़थंबा, डोरंडा, राजधनवार, नावागढ़ चट्टी, मरकच्चो समेत बिरनी प्रखंड के अलग अलग क्षेत्रों से लोग जुटते हैं. प्रतिदिन 15-20 लाख रुपये का दांव लगता है. कमीशन के रूप में जुआ अड्डा संचालित करने वालों को प्रतिदिन 20-25 हजार की मोटी कमाई हो जाती है.

कोडरमा जिला से सटा हुआ है क्षेत्र :

जंगल की एक दिशा में कोडरमा का मरकच्चो थाना, तो दूसरी ओर राजधनवार थाना व तिसरी ओर बिरनी थाना का क्षेत्र पड़ता है. घने के कारण पुलिस को छापेमारी में परेशानी होती है. इसका लाभ जुआ अड्डा संचालक उठाते हैं. अड्डा संचालन करने वाला चारों ओर एक-एक लड़के को खड़ा कर देता है, ताकि आने-जाने वालों की जानकारी मिली. पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही जुआरी भाग जाते हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि 15 दिन पूर्व भी छापेमारी की गयी थी. उस दौरान भी जुआरी भाग गये थे. कहा कि किसी भी कीमत पर जुआ अड्डा का संचालन नहीं होने दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola