पुलिस ने गोरगावां गांव से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Published by : Abhay Kumar Updated At : 01 Sep 2025 10:01 PM
पुलिस ने गोरगावां गांव से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बेलहर. थाना क्षेत्र के गोरगावां गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर थाना केस कांड संख्या 929/21 के नामजद अभियुक्त बिराल मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके विरुद्ध मारपीट व शराब मामले के कई केस दर्ज हैं, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था. न्यायालय के द्वारा इसके विरुद्ध वारंट जारी की गयी थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि आदित्य कुमार व पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










