ePaper

एक शराबी गिरफ्तार

Updated at : 24 Sep 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
एक शराबी गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार की शाम शराब पीने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक कालीचरण शहर के दिलावरगंज का रहने वाला है.

विज्ञापन

किशनगंज.

सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार की शाम शराब पीने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक कालीचरण शहर के दिलावरगंज का रहने वाला है. आरोपित युवक अपनी मां के साथ थाना पहुंचा था. पुलिस को आरोपी युवक के शराब पीने की आशंका हुई. शराब पीने की आशंका होने पर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गई. जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि होते ही आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया और बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

ट्रांसपोर्ट संचालक पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज.सदर थाना क्षेत्र के एसएसबी कैंप के समीप के एक ट्रांसपोर्ट संचालक ने एक ट्रक चालक व ट्रक मालिक पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज करवाई है. प्राथमिकी ट्रांसपोर्ट संचालक कमल जैन ने ट्रक चालक सुभाष यादव व ट्रक मालिक यूपी के गाजीपुर नगीना सीकरी निवासी राम बलि यादव के विरुद्ध दर्ज करवाई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 6 सितंबर को 15 टन 750 केजी जुट ट्रक में लोड हुआ था लेकिन उक्त ट्रक चालक ने जुट को अपने गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंचाया. धोखाधड़ी की नीयत से जुट को कही और उतार दिया गया है.

पंसस की बैठक आयोजित

कोचाधामन. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई. प्रखंड प्रमुख निशात प्रवीण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का पेमेंट विलंब से होने,शौचालय निर्माण के बाद लाभुकों को सरकारी सहायता नहीं मिलने समेत कई मुद्दों को उठाया गया.नए जीविका समूह बनाने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई.बैठक में बीडीओ श्रीराम पासवान प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जफर इकबाल बीपीएम धर्मेंद्र केसरी मुखिया संघ अध्यक्ष कोचाधामन तनवीर आलम, शाहबाज आलम, मो आजाद, अबूनसर,नसीम अख्तर, अबू सलमान,शफीर आलम, मो नईमुद्दीन अब्दुस सलाम समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola