पंडित उपाध्याय ने दिया था लोकल फॉर वोकल का नारा
Published by :KALENDRA PRATAP SINGH
Published at :25 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विभाग में रिवाइजिंग पंडित दीनदयाल उपाध्याय इकोनॉमिक विजन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन
अर्थशास्त्र विभाग में रिवाइजिंग पंडित दीनदयाल उपाध्याय इकोनॉमिक विजन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
वरीय संवाददाता, बोधगया.
मगध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू ब्रजेश कुमार राय, प्रो आरएस जमुआर, कुलसचिव डॉ विनोद कुमार मंगलम, प्रो मुकेश कुमार के साथ मुख्य वक्ता के रूप में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया जी के आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ रजनी कांत ओझा शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर, स्वागत और पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया. अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो रवि शंकर जमुआर ने स्वागत भाषण देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर अपनी बातों को रखा और कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितना पहले थी. इसके बाद कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनोद कुमार मंगलम ने विषयवस्तु से संबंधित विषय पर प्रकाश डाला और सरल शब्दों में बताया कि लोकल फॉर वोकल आज की नहीं, परंतु यह पुराने समय में पंडित उपाध्याय की ओर से दिया गया था. विशेष व्याख्यान में विशिष्ट अतिथि तथा इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ रजनी कांत ओझा ने अपने अभिभाषण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आर्थिक विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अंत्योदय की अवधारणा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संदेश देती है, जो आज भी नीतिगत स्तर पर प्रेरक है.भारत को फिर से गौरवान्वित बनाने का आह्वान
कार्यक्रम में डॉ सचिन मंदिलवार के द्वारा भी बच्चों को भारत के गौरव अतीत से परिचय कराते हुए भारत को फिर से गौरवान्वित बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ सौरभ कुमार ने किया. डॉ कुमारी दीपा रानी ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया. कार्यक्रम में डॉ कुमारी दीपा रानी, डॉ सौरभ कुमार, डॉ इमरान आलम, डॉ गजाला शाहीन, डॉ वंदना कुमारी और डॉ राजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में डॉ अविनाश कुमार, प्रो रति कांत दास. प्रो सुनीति सुमन, डॉ राहुल कुमार, डॉ सचिन मंडलवार, डॉ हरि बाबू बोडो, डॉ रवि शंकर कुमार, डॉ अलका मिश्रा, डॉ जनमेजय सिंह उपस्थित हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










