मरकच्चो में पंचायत समिति की बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.
मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा समेत प्रखंड कर्मी व पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. बैठक में पूर्व की बैठक में लिये गये प्रस्तावों के साथ-साथ प्रखंड में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में प्रखंड के कई विभाग के पदाधिकारी मौजूद नहीं रहने पर उपस्थित सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की. सदस्यों ने बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही. बीडीओ ने कहा की बैठक में उपस्थित नहीं रहनेवाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, खाद्य आपूर्ति, पेंशन योजना, बाल विकास योजना से संबंधित मुद्दों को सदस्यों ने उठाये. मौके पर डाॅ आकांक्षा, सीडीपीओ गीता सोय, बीपीओ रविशंकर, सांसद प्रतिनिधि शंभु सिंह, पंसस नितिन चंद्र गुप्ता, दीपक राम, सहदेव यादव, गोविंद यादव, नसीम अंसारी, उपेंद्र यादव, गीता देवी, मरियम खातून, धनेश्वर यादव, एइ चितरंजन कुमार, जेइ निखिल महतो, हरेकृष्ण केशरवानी, जहेंद्र भगत, शशि कुमार, सियाराम सिंह, रवि कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




