ePaper

सीमांचल न्याय यात्रा'''' पर ओवैसी बोले- जनता देख रही है कि भाजपा की बी टीम कौन है?

Updated at : 24 Sep 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
सीमांचल न्याय यात्रा'''' पर ओवैसी बोले-  जनता देख रही है कि भाजपा की बी टीम कौन है?

असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन पर तीखा हमला किया है. महागठबंधन में शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता देख रही है कि भाजपा की बी टीम कौन है.

विज्ञापन

तेजस्वी ने नहीं दिया छह सीटों का जवाब, जनता देगी जवाब : ओवैसी किशनगंज. चार दिवसीय सीमांचल यात्रा पर पहुंचे एआईएमआईएम सुप्रीमो असदउद्दीन ओवैसी का बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. बुधवार से सीमांचल न्याय यात्रा निकाल कर एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को बिहार चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. किशनगंज पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन पर तीखा हमला किया है. महागठबंधन में शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता देख रही है कि भाजपा की बी टीम कौन है. उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र लिखा, मीडिया के जरिए पैगाम भेजा कि हम गठबंधन में शामिल होना चाहते है और सिर्फ 6 सीट की मांग की गई लेकिन कोई जवाब नहीं दिया. सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमने अपना फर्ज निभाया है और बिहार की जनता देख रही है कि कौन भाजपा को कामयाब करना चाहता है. वहीं बिहार में मजलिस पार्टी कितने सीट पर चुनाव लड़ेगी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने किनारा करते हुए कहा कि जब लिस्ट जारी होगा तो आप को पता चल जाएगा. साथ ही गठबंधन को लेकर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. गौरतलब हो कि असदुद्दीन ओवैसी चार दिनों तक सीमांचल न्याय यात्रा के जरिए किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार के अलग अलग विधान सभा क्षेत्रों का दौरा कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे. वही आई लव मोहम्मद के बैनर मामले को लेकर उन्होंने कहा कि हर मुसलमान पैगम्बर साहब से मोहब्बत करता है क्योंकि यह उनके ईमान का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाने से मना करना पूरी तरह गलत है जबकि तेजस्वी यादव द्वारा डिग्री धारियों को पहले रोजगार दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में कितने युवा स्नातक पास है. पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान सहित अन्य नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola