सक्षमता चतुर्थ : ऑनलाइन परीक्षा से कई शिक्षकों को हुई परेशानी, प्रश्न का स्तर बताया कठिन

Updated:
विज्ञापन
सक्षमता चतुर्थ : ऑनलाइन परीक्षा से कई शिक्षकों को हुई परेशानी, प्रश्न का स्तर बताया कठिन

सक्षमता परीक्षा के दौरान ज्यादातर शिक्षकों को ऑनलाइन परीक्षा देने में समस्या आयी. शिक्षकों ने बताया कि ज्यादातर शिक्षकों को कंप्यूटर चलाना नहीं आ रहा था.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (चतुर्थ) बुधवार को बापू परीक्षा परिसर (ब्लॉक-सी) कुम्हरार में दो शिफ्टों में आयोजित हुई. सक्षमता परीक्षा के दौरान ज्यादातर शिक्षकों को ऑनलाइन परीक्षा देने में समस्या आयी. शिक्षकों ने बताया कि ज्यादातर शिक्षकों को कंप्यूटर चलाना नहीं आ रहा था. शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा विभाग को ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन परीक्षा लेनी चाहिए थी. ज्यादातर शिक्षकों ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार प्रश्नों का स्तर काफी कठिन था. ऑनलाइन परीक्षा देने में भी परेशानी हुई. हिंदी और इंग्लिश के प्रश्न कठिन थे. शिक्षका अनुपूर्णा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ जनरल नॉलेज के ही सवाल बनाये हैं, प्रश्न पत्र का स्तर कठिन था. समझ में नहीं आ रहा था. उसके साथ-साथ उन्हें ऑनलाइन परीक्षा देने में भी काफी समस्या हुई. सक्षमता परीक्षा चतुर्थ अब 25 और 26 सितंबर को पटना के बापू परीक्षा परिसर (ब्लॉक-सी ) कुम्हरार में होगी. परीक्षा में 18400 के लगभग परीक्षार्थी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola