ePaper

मारवाड़ी कॉलेज में एनएसएस दिवस मना

Updated at : 24 Sep 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी कॉलेज में एनएसएस दिवस मना

मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस मनाया गया और इस अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस मनाया गया और इस अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो (डॉ)संजीव कुमार ने की.प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की दिशा में प्रेरित करती है.यह कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना को विकसित करता है. हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) सजल प्रसाद ने अपने विचार रखते हुए कहा 24 सितंबर, 1969 को महात्मा गांधी की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना देश के विश्वविद्यालयों में शुरू की गई थी.एनएसएस शिक्षा के साथ-साथ सेवा का भी संस्कार देता है.यह विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक ज़रूरतों से जोड़ता है और उन्हें राष्ट्र के प्रति संवेदनशील नागरिक बनाता है. एनएसएस अधिकारी डॉ क़सीम अख़्तर ने कहा कि एनएसएस केवल एक योजना नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का सशक्त मंच है. इसके माध्यम से विद्यार्थी गांव-गांव तक शिक्षा और जागरूकता का संदेश पहुंचाते हैं. इस अवसर पर डॉअश्विनी कुमार, डॉ इम्तियाज़ अली, डॉ. मुनारुल हक, डॉ. ओमाशंकर भारती, डॉ. रमेश कुमार, डॉ अनुज मिश्रा, श्री संतोष कुमार सहित कई प्राध्यापक और दर्जनों एनएसएस वॉलंटियर्स उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola