Motihari: एनपीएस का कर्मियों ने काली पट्टी बांध किया विरोध

Published by : INTEJARUL HAQ Updated At : 01 Sep 2025 6:18 PM

विज्ञापन

एनपीएस का कर्मियों ने सोवार को कड़ा विरोध किया. समाहरणालय परिसर में काली पट्टी बांधी और हर हाल में इसे वापस लेने व पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग की.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. एनपीएस का कर्मियों ने सोवार को कड़ा विरोध किया. समाहरणालय परिसर में काली पट्टी बांधी और हर हाल में इसे वापस लेने व पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग की. नेशनल मुवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम जिला ईकाई के तहत समाहरणालय के सभी विभागों के कर्मियों ने आंदोलन को और धारदार बनाने का एलान किया.एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मी पूरी तरह से आंदोलन की राह पर हैं.पांच सितंबर को सभी कर्मी उपवास सह धरना करेंगे. फिर 12 सितंबर को मशाल जुलूस निकालेंगे और 14 सिंतबर को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान मे पेंशन संघर्ष महारैली का आयोजन करेंगे. सांकेतिक विरोध मे कृष्णा सिंह, महेद्र राय,संजीव कुमार,रोहित कुमार, बबलू पासपान,संजय राय,रामदेव उरांव ,विनीत कुमार इंदल उरांव,मनीष कुमार, अरविन्द कुमार,उपेंद्र पाण्डेय,सतीश कुमार,महेश्वर सिंह,प्रमोद कुमार,मनमोहन सिंह,मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
INTEJARUL HAQ

लेखक के बारे में

By INTEJARUL HAQ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola