निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई

किशनगंज.जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह की उपस्थिति में सरकार की अधिसूचना के आधार पर स्थानांतरित पदाधिकारी मो मिन्हाजुदीन (निवर्तमान सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग – सह
किशनगंज.जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह की उपस्थिति में सरकार की अधिसूचना के आधार पर स्थानांतरित पदाधिकारी मो मिन्हाजुदीन (निवर्तमान सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग – सह – उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा) का विदाई समारोह जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया गया. मो मिन्हाजुदीन ने बताया कि किशनगंज उनके पदस्थापन का पहला जिला था. यहां उन्होंने बहुत कुछ सीखा और बहुत मधुर यादें संजो कर यहां से ले जा रहा हूं. इनका वर्तमान में पदस्थापन सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सिवान में हुआ है. मो मिन्हाजुदीन ने अपनी किशनगंज से जुड़ी यादें साझा करते हुए बताया कि इस जिले की बात ही निराली है, शांति व सौहार्द का वातावरण है जो अन्य जिलों के लिए एक मिशाल है. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मो लतीफुर रहमान, वरीय उप समाहर्ता सुनीता उपस्थित थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










